Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
health

यूपी में H1N1 के मामले बढ़े, देवरिया अलर्ट पर:अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश; जिले में अब तक कोई केस नहीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 3 views
यूपी में H1N1 के मामले बढ़े, देवरिया अलर्ट पर:अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश; जिले में अब तक कोई केस नहीं
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने देवरिया समेत सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। शासन के निर्देश पर देवरिया मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को संभावित मरीजों के इलाज और निगरानी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि, जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। देवरिया में अब तक कोई केस नहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। किसी गांव या ग्रामीण क्षेत्र से भी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों और बड़े शहरों में सामने आ रहे मामलों को देखते हुए यह अलर्ट एहतियात के तौर पर जारी किया गया है। मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड तैयार स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड तैयार किया है। साथ ही आइसोलेशन वार्डों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल उपचार और निगरानी शुरू की जा सके। स्वास्थ्य केंद्रों को भी संभावित मरीजों की पहचान और जरूरी सावधानी बरतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीज का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan