Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं:सहारनपुर सांसद इमरान मसूद बोले-लापरवाही पर होगी कार्रवाई, NHAI अफसरों को नोटिस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं:सहारनपुर सांसद इमरान मसूद बोले-लापरवाही पर होगी कार्रवाई, NHAI अफसरों को नोटिस
सहारनपुर के विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद इमरान मसूद ने की। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विकास कार्य तय समय में पूरे हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। इमरान मसूद ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की समस्याएं और जनता की मांगें अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। इन मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए पत्र और शिकायतों पर कार्रवाई करने के साथ इसकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधि को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछली दिशा बैठकों में दिए गए निर्देशों पर भी जल्द कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में नहीं पहुंचे NHAI अधिकारी, कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिशा की बैठक में NHAI के अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि अगली बैठक में सभी विभागों के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों। नगर निकायों के काम की भी समीक्षा की गई। सांसद ने धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने को कहा। जिले में कैंसर जांच केंद्र बनाने की मांग स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर में कैंसर जांच केंद्र स्थापित करने की जरूरत बताई। उन्होंने इसके लिए उच्च स्तर पर पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलनी चाहिए। शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सांसद ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं और विकास कार्यों पर जनप्रतिनिधियों के नाम के शिलापट लगाने के निर्देश दिए। जलभराव, बिजली और सड़क के मुद्दे उठे बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इनमें जलभराव, बिजली, सड़क, नालों की सफाई, साफ-सफाई और पेयजल से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। इकरा हसन बोलीं- जहां जान का खतरा, वहां पहले कार्रवाई हो कैराना सांसद इकरा हसन ने बिजली समेत कई जनहित के मुद्दे बैठक में उठाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में लोगों की जान को खतरा हो सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया। मनरेगा से पीएम आवास तक योजनाओं की समीक्षा बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल, स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से पिछली बैठकों में उठाए गए मामलों की भी समीक्षा करने और उनका जल्द समाधान कर संबंधित जनप्रतिनिधियों को जानकारी देने को कहा। डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। सड़क, भवन और अन्य विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan