politics
"यह भाषा मेरे सामने मत बोलना" वोट न देने की चेतावनी पर Jyotiraditya Scindia ने लगाई फटकार !
"यह भाषा मेरे सामने मत बोलना" वोट न देने की चेतावनी पर Jyotiraditya Scindia ने लगाई फटकार ! मध्य प्रदेश के गुना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुना के गुलाबगंज और कैंट क्षेत्र के खेजरा रोड के निवासियों ने... pic.twitter.com/HvDQNZHntC — Bansal News Official (@BansalNews_) September 18, 2026 मध्य प्रदेश के गुना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुना के गुलाबगंज और कैंट क्षेत्र के खेजरा रोड के निवासियों ने खराब सड़क की समस्या को लेकर सिंधिया की गाड़ी रोककर आवेदन सौंपा। इस दौरान एक ग्रामीण ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय पर सड़क नहीं बनी तो इस बार उन्हें वोट नहीं दिया जाएगा। इस अल्टीमेटम पर सिंधिया ने तुरंत कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि "यह भाषा मेरे सामने कभी उपयोग मत करना।" उन्होंने नागरिकों से मर्यादित भाषा में निवेदन के साथ अपनी बात रखने को कहा, हालांकि बाद में उन्होंने सड़क निर्माण की समस्या के शीघ्र निस्तारण का भरोसा भी दिया।
Read full article on Bansal News