Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार:एक साल से फरार, 5 हजार के इनामी झुंझुनूं के मंडावा से पकड़े गए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार:एक साल से फरार, 5 हजार के इनामी झुंझुनूं के मंडावा से पकड़े गए
विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.81 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। करौली जिला स्पेशल टीम ने इन्हें झुंझुनूं के मंडावा से पकड़ा। ये आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहे थे और इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, टोडाभीम क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि फारुख कुरैशी के माध्यम से उसकी मुलाकात मोहसिन खत्री से हुई। दोनों ने उसे और उसके भतीजे को कुवैत की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने रोजगार संबंधी दस्तावेज, पुलिस क्लियरेंस, मेडिकल और वीजा उपलब्ध कराने के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किश्तों में कुल 1.81 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बाद आरोपियों ने विदेश जाने के लिए टिकट उपलब्ध कराए। पीड़ित अपने भतीजे के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां टिकट में समस्या बताकर उन्हें वापस भेज दिया गया। बाद में जांच करने पर पता चला कि टिकट फर्जी थे। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। करौली जिला स्पेशल टीम ने तकनीकी जानकारी और मुखबिर तंत्र का उपयोग कर उनकी लोकेशन झुंझुनूं के मंडावा में ट्रेस की। 10 अगस्त को टीम ने मंडावा बस स्टैंड पर दबिश दी और मोहसिन खत्री तथा फारुख कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पहचान की पुष्टि के बाद दोनों को टोडाभीम थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं। उनसे पूछताछ में अन्य पीड़ितों और संबंधित वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan