Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

विश्व आदिवासी दिवस पर विक्रम मंडावी का भाजपा पर आरोप:कहा- आदिवासी समाज का सम्मान नहीं करती पार्टी, सिर्फ वोट बैंक समझती है भाजपा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
विश्व आदिवासी दिवस पर विक्रम मंडावी का भाजपा पर आरोप:कहा- आदिवासी समाज का सम्मान नहीं करती पार्टी, सिर्फ वोट बैंक समझती है भाजपा
बीजापुर में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की करीब 32% आबादी आदिवासी समाज की है। इसके बावजूद विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय या भाजपा के किसी अन्य नेता की ओर से बधाई संदेश जारी नहीं किया गया। उन्होंने इसे आदिवासी समाज के प्रति भाजपा सरकार की सोच का उदाहरण बताया। ‘आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक मानती है भाजपा’ मंडावी ने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के तौर पर देखती है। उन्होंने कहा कि 2023 से पहले भाजपा नेता विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं देते थे, लेकिन सरकार बनने के बाद इस दिवस को शासकीय स्तर पर मनाने से बचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और आदिवासी अस्मिता के अधिकारों को याद करने का दिन है। छत्तीसगढ़ की पहचान आदिवासी संस्कृति के बिना अधूरी है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासी समाज ने प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। RSS पर भी साधा निशाना विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी समाज की स्वतंत्र सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपनी अस्मिता, संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। मंडावी ने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर सहित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan