crime
उदयपुर में वीकेंड पर टूरिस्ट बढे़, ओल्ड सिटी में जाम:स्थानीय लोगों की भी रही भीड़; परेशान होते रहे लोग
उदयपुर शहर के ओल्ड सिटी में वीकेंड के चलते रविवार को जाम की स्थिति रही। सुबह के समय शहर के कई जगह पर जाम की समस्या रही। इससे लोग परेशान होते रहे। शहर के चांदपोल पुलिया से आगे के रास्ते और अमराई की तरफ जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया था। असल में 15 अगस्त और आज रविवार के चलते वीकेंड पर टूरिस्ट और स्थानीय शहरवासियों का आवागमन ज्यादा था। ऐसे में वहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के बाद वहां जाम की स्थिति हो गई। लंबे समय तक जाम की स्थिति रही। उदयपुर की ओल्ड सिटी में जाम की देखें PHOTOS... लोगों ने की शिकायत स्थानीय निवासी कौशल आमेटा ने बताया- मैंने कई बार पुलिस को सूचित किया, लेकिन मुझे यही कहा कि वीआईपी मूवमेंट होने से समस्या हो रही है। आमेटा ने बताया- चांदपोल गेट से जाड़ा गणेश जी, अम्बापोल ब्रह्मपोल मार्ग पर करीब एक घंटा सुबह 11 से 12 बजे तक जाम लगा रहा। वहां एक ट्रैफिक पुलिस का जवान था। वहीं अंबामाता मंदिर के बाहर कोई जवान नहीं था और ब्रह्मपोल मार्ग से गाड़ियां अंदर आती रही, जबकि अंबामाता ओर ब्रह्मपोल मार्ग पर वन-वे होने के बाद भी गाड़ियां जाने की पालना नहीं हो रही थी।
Read full article on Bhaskar