top
उतरौला बलरामपुर-गन्ना विकास विभाग के सट्टा प्रदर्शन में 21तारीख से लेकर 29 तारीख तक किसान दर्ज करायें अपनी आपत्ति
उतरौला बलरामपुर- पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना विकास विभाग ने सट्टा प्रदर्शन कर मेले की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिला गन्ना अधिकारी के द्वारा जारी सूचना पत्रांक संख्या 759/समिति-मेला/बलराम पुर /2026-27 के अनुसार जनपद की तीनों सहकारी गन्ना विकास समितियों में समिति के प्रांगण में ही मेला आयोजित किया जाएगा।समिति वार कार्यक्रम अवका श छोड़करउतरौला समिति के प्रांगण में 21.09.2026 से लेकर 27.09.2026 तक,तुलसीपुर समिति के प्रांगण में 22.09. 2026 से लेकर 28. 09.2026तक बल रामपुर समिति के प्रांगण में 23.09. 20 26 से लेकर 29.09. 2026 तक जिलागन्ना अधिकारी नेसभी गन्ना किसानों से अपील की है कि यदि सर्वे सट्टा से सम्बन्धित कोई आपत्ति है तो निर्धारित तिथियों में सम्बन्धित गन्नासमिति कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित रूप में आपत्ति दर्ज करा सकता। गन्ना समिति उतरौला सचिव ने बताया कि ग्राम वार सर्वे सट्टा प्रदर्शन पूर्ण होने के बाद सुधार का यह अन्तिम अवसर होगा। इसके बाद पेराई सत्र 2026-27 के कैलेंडर कोअन्तिम रूप दे दिया जाएगा और कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br