Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

उतरौला बलरामपुर-भाजपा सभासदों ने नगर पालिका में पेंशन शिविर लगाने की मांग करते हुए एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
उतरौला बलरामपुर - नगर पालिका परिषद उतरौला के वार्ड नं. 12 के सभासद अभिषेक गुप्ता ने सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में पेंशन एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर आयोजित कराने की मांग की है। गुरूवार को उप जिलाधिकारी / अधिशासी अधिकारी उतरौला को एक ज्ञापन देकर कहा है कि नगर पालिका परिषद उतरौला के सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में निरा श्रित विधवा, वृद्धा वस्था (60 वर्ष एवं उससे अधिक), दिव्यांग तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पात्र लाभार्थी निवास करते हैं। उक्त योजनाओं से सम्बन्धित नए आवेदन लम्बित आवेदनों का सत्यापन एवं निस्तारण, आधार फीडिंग, वार्षिक सत्यापन तथा पेंशन की धनराशि प्राप्त न होने जैसी समस्याओं के समा धान हेतु लाभार्थियों को बार-बार जिला मुख्यालय बलरामपुर जाना पड़ता है। अधिकांश लाभार्थी अत्यन्त गरीब, वृद्ध एवं अस हाय हैं। ऐसी स्थिति में बार-बार जिला मुख्यालय जाना उन के लिए आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्यन्त कष्टदायक है। उन्होंने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए माह में कम से कम एक दिवस समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा नगर पालिका परिषद उतरौला के परिसर में विशेष पेंशन शिविर / कैम्प आयोजित करने की मांग की है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही निम्न समस्याओं का समाधान हो सके - विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं राष्ट्रीय पारि वारिक लाभ योजना के पात्र लाभार्थियों के नए आवेदन जमा किए जा सकें। लम्बित आवेदनों का सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जा सके। पेंशन की धन राशि प्राप्त न होने सम्बन्धी शिकायतों का मौके पर परीक्षण कर यथा सम्भव समाधान कराया जा सके। पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को शासन के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय बद्ध रूप से दिलाया जा सके।पत्र में कहा गया है कि उक्तशिविर के आयोजन से नगर क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लाभार्थियों को जिला मुख्यालय के अनावश्यकचक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजना ओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता एवं समय बद्ध तरीके से पहुंच सकेगा। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan