Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

'राहुल गांधी को बेवजह बयानबाजी की आदत':जमुई घटना पर BJP का पलटवार, प्रवक्ता नीरज बोले- परिजन की शिकायत से पहले हुई कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 21, 2026 👁 1 views
'राहुल गांधी को बेवजह बयानबाजी की आदत':जमुई घटना पर BJP का पलटवार, प्रवक्ता नीरज बोले- परिजन की शिकायत से पहले हुई कार्रवाई
जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बिहार सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा ने उन पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को हर मुद्दे पर बेवजह राजनीतिक बयानबाजी करने की आदत सी पड़ गई है। नीरज ने जमुई मामले में बिहार पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमुई की घटना अत्यंत दुखद और दर्दनाक है, लेकिन इस पर सरकार और पुलिस का रुख बेहद सख्त रहा है। पीड़ित परिवार के लोग शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचे भी नहीं थे, उससे पहले ही पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नीरज बोले- मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है और बाकी आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। इसे ही सुशासन कहते हैं। बिहार पुलिस की इस सक्रियता के लिए उनकी दाद देनी चाहिए। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिससे ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़, बदसलूकी का वीडियो हुआ था वायरल दरअसल जमुई से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ मनचले एक नाबालिग लड़की को रोककर उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करते दिख रहे थे। इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला था। ‘बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है’ राहुल गांधी ने X पर लिखा- बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे। इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया? यह संस्कृति नहीं है, यह पितृसत्ता है, ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।' आखिर जमुई में क्या हुआ था? जमुई में शनिवार की शाम कोचिंग से अपने दोस्त के साथ स्कूटी से लौटने के दौरान 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई। छात्रा कोचिंग के बाद अपने दोस्त के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को घसीटा भी गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों लड़के नाबालिग हैं। जमुई के SP ने बताया, छात्रा और उसका दोस्त नाबालिग 10वीं हैं। दोनों जमुई शहर के रहने वाले हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan