business
त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत:10 अक्टूबर से सोगरिया-दानापुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन, 6-6 फेरे करेगी, 20 सितंबर से टिकट बुकिंग शुरू
रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सोगरिया-दानापुर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09823/09824 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया पूजा स्पेशल के दोनों दिशाओं में 6-6 ट्रिप होंगे। ट्रेन में टिकट बुकिंग 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इस ट्रेन के चलने से कोटा से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर शनिवार को सोगरिया से रात 11:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 11:53 बजे बारां, रात 12:28 बजे सालपुरा और 12:48 बजे छबड़ा गुगोर पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रविवार रात 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर सोमवार को दानापुर से रात 12:15 बजे रवाना होगी। कोटा मंडल में मंगलवार को यह ट्रेन रात 1:03 बजे छबड़ा गुगोर, 1:18 बजे सालपुरा और 1:53 बजे बारां पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 3:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, महादेवखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। टिकट जांच में 50 मामले पकड़े , 38,635 रुपए जुर्माना वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कोटा मंडल के सवाई माधोपुर-बयाना सेक्शन में रेलवे के औचक टिकट जांच अभियान में 50 मामले पकड़े कुल 38,635 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इनमें 39 बिना टिकट यात्रियों से 30,990 रुपए, 7 अनियमित टिकट मामलों में 6,745 रुपए व बिना बुक सामान के 4 मामलों में 900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
Read full article on Bhaskar