top
Tijara News: भिवाड़ी में 20 फुट ऊंची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, एक की हालात गंभीर
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की ट्रेडिंग कंपनी में 20 फीट ऊंची भारी-भरकम दीवार भरभराकर ताश के पत्तों की तरह ढह गई. धमाके की आवाज के साथ ही चारों तरफ चीख-पुकार और धूल का गुबार छा गया. इस भयानक हादसे की चपेट में वहां मजदूरी कर रहा शख्स आ गया. मलबे के भारी बोझ तले दबने से अरविंद की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसका साथी मजदूर मुकेश कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read full article on News 18 Hindi