Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

धमतरी शहर की मुख्य सड़कों पर रात में अंधेरा:गणेश उत्सव के बीच बंद स्ट्रीट लाइटों से हादसे का खतरा,सड़क पर मवेशी बढ़ा रहे परेशानी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
धमतरी शहर की मुख्य सड़कों पर रात में अंधेरा:गणेश उत्सव के बीच बंद स्ट्रीट लाइटों से हादसे का खतरा,सड़क पर मवेशी बढ़ा रहे परेशानी
धमतरी शहर की मुख्य सड़कों पर रात में कई हिस्से अंधेरे में डूबे हुए हैं। रायपुर-जगदलपुर मुख्य मार्ग पर अंबेडकर चौक से मकई चौक और मकई चौक से अर्जुनी चौक तक कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। गणेश उत्सव के चलते इन दिनों रात में सड़कों पर भक्तों और राहगीरों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में अंधेरी सड़क और उस पर बैठे मवेशियों से हादसे का खतरा बना हुआ है। शहर की इन सड़कों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। गणेश उत्सव में बढ़ी रात की चहल-पहल गणेश उत्सव के कारण शहर में देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है। अलग-अलग गणेश पंडालों में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। ऐसे में मुख्य मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गणेश उत्सव समितियों के लोगों का कहना है कि पंडालों की सजावट के कारण आसपास कुछ दूरी तक रोशनी रहती है, लेकिन सड़क के बड़े हिस्से में नगर निगम की स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा रहता है। दुकानों की रोशनी से भी कुछ राहत मिलती है, लेकिन दुकानें बंद होने के बाद सड़क और ज्यादा अंधेरी हो जाती है। अंधेरे में आसानी से नहीं दिखते मवेशी मुख्य सड़क पर बैठने वाले मवेशी भी बड़ी परेशानी बने हुए हैं। अंधेरे में सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते। ऐसे में अचानक सामने आने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। महापौर ने माना- कई जगह टूटे हैं कनेक्शन मामला महापौर रामू रोहरा के पास पहुंचा तो उन्होंने स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या को स्वीकार किया। महापौर के मुताबिक, डिवाइडर बनने के बाद कई जगह स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन टूट गए हैं। निगम की टीम ऐसी जगहों को चिन्हित कर सुधार का काम कर रही है। महापौर ने बताया कि कई जगह लाइटें भी खराब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नई लाइटें खरीदी जा चुकी हैं और उन्हें दोबारा लगाया जाएगा। बिजली कर्मचारियों को टूटे हुए कनेक्शन सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर रामू रोहरा ने कहा, डिवाइडर बनने के बाद कई जगह कनेक्शन टूट गए हैं। उनकी खोज की जा रही है। कई जगह लाइटें भी खराब हो गई हैं। हमने नई लाइटें खरीद ली हैं। सभी लाइटें फिर से लगाई जाएंगी। जहां-जहां कनेक्शन टूटे हैं, उन्हें सुधारने के लिए बिजली कर्मचारियों को बोल दिया गया है। महापौर ने कहा कि शहर को जल्द रोशन किया जाएगा। उनके मुताबिक स्ट्रीट लाइटों को लेकर जरूरी काम किया जा रहा है और आज-कल में नई लाइटें आ जाएंगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan