Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

धमकी के बाद महिला का हाथ काटने की कोशिश:आरोपी ने लेटर में लिखा था, तुम्हें जान से मार देंगे; कहीं दूर चली जाओ

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 2 views
धमकी के बाद महिला का हाथ काटने की कोशिश:आरोपी ने लेटर में लिखा था, तुम्हें जान से मार देंगे; कहीं दूर चली जाओ
दरभंगा में सोमवार को छत पर पूजा के दौरान एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। परिजन के अनुसार हमलावर हाथ काटने की कोशिश कर रहे थे। घटना से पहले परिवार को धमकी भरा लेटर मिला था। लेटर के पहले पन्ने पर 'मौत पढ़ो' लिखा था। दूसरे पन्ने पर लिखा था कि ‘तुम अपना कनिया, बच्चा लेकर दूर चली जाओ। गलती से एक बार छोड़ दिया है, दोबारा नहीं छोड़ेंगे। अब तुम्हें जान से मार देंगे और तुम्हारी कनिया को भी नहीं छोड़ेंगे।’ परिजन ने इस संबंध में थाने में आवेदन भी दिया था। घायल महिला करिश्मा कुमारी (28) है। जिन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव की है। मैं ड्यूटी पर गया था घायल महिला के पति गौरव कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। करीब आधे घंटे बाद मुझे फोन कर बताया गया कि पत्नी के हाथ पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही मैं घर पहुंचा और पत्नी को इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर आए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हमलावर को पहचान नहीं सकी है और यह भी नहीं बता पा रही है कि हमला किसने किया। तुलसी में जल चढ़ाने के लिए छत पर गई थी रिश्तेदार काजल पाठक ने बताया कि करिश्मा तुलसी में जल चढ़ाने के लिए छत पर गई थीं। उनकी शादी करीब 3 वर्ष पहले हुई है और वह गांव के अधिकांश लोगों को पहचानती तक नहीं हैं। काजल के अनुसार, घटना के समय किसी ने हमलावर को नहीं देखा। उन्होंने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन परिजनों के अनुसार उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan