Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दुर्ग के स्पा सेंटर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:स्पा सेंटर में बिजली-पानी बंद, अंदर मिलीं 7 युवतियां; बाउंड ओवर की हुई कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
दुर्ग के स्पा सेंटर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:स्पा सेंटर में बिजली-पानी बंद, अंदर मिलीं 7 युवतियां; बाउंड ओवर की हुई कार्रवाई
सूर्या टीआई मॉल के दूसरे तल पर चल रहे एक स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने अचानक जांच की। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो सेंटर में बिजली और पानी की सप्लाई बंद थी, इसके बावजूद वहां करीब 7 युवतियां और कुछ अन्य लोग मौजूद मिले। पुलिस ने सभी से पूछताछ की और परिसर की जांच की। शुरुआती जांच में किसी अनैतिक काम या दूसरे अपराध से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिला। भविष्य में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दोबारा न हो और इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए मौके पर मिली 7 युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई। उन्हें सख्त हिदायत देकर मुचलके पर पाबंद किया गया। मामले में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शिकायत मिलते ही पहुंची पुलिस टीम पुलिस को सूचना मिली थी कि सूर्या टीआई मॉल के दूसरे तल पर संचालित स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बिना पहले से सूचना दिए सेंटर पर अचानक जांच की। भिलाई नगर सीएसपी, डीएसपी, सुपेला थाना प्रभारी और स्मृति नगर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। सभी से की गई पूछताछ पुलिस के पहुंचते ही सेंटर की जांच शुरू की गई। वहां मौजूद युवतियों और अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। परिसर में मौजूद स्थिति को भी देखा गया। जांच के दौरान पुलिस को सेंटर में बिजली और पानी की सप्लाई बंद होने के बावजूद वहां करीब 7 युवतियां और अन्य लोग मौजूद थे। इसी वजह से पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी ली और पूरे मामले की शुरुआती जांच की। ठोस सबूत नहीं मिला, गिरफ्तारी नहीं पुलिस के अनुसार मौके की जांच और पूछताछ में फिलहाल किसी तरह के अनैतिक काम या दूसरे अपराध से जुड़ा ठोस सबूत नहीं मिला। इसलिए पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। हालांकि शिकायत के आधार पर मिली संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सात युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी को साफ तौर पर समझाया कि भविष्य में किसी भी तरह की संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद उन्हें मुचलके पर पाबंद किया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan