Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

दरभंगा में पुराने रूट से रेल लाइन बनाने की मांग:हरनगर स्टेशन पर धरना; नए 12 किमी रूट के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
दरभंगा में पुराने रूट से रेल लाइन बनाने की मांग:हरनगर स्टेशन पर धरना; नए 12 किमी रूट के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध
दरभंगा में सकरी-हसनपुर रेल परियोजना को हरनगर स्टेशन से कुशेश्वरस्थानधाम तक पुराने रूट से ही पूरा कराने की मांग को लेकर गुरुवार को हरनगर स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कुशेश्वरस्थानधाम रेल परियोजना निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरने की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मधुकांत झा मिंटू ने की। ‘मांग पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा आंदोलन’ धरना को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शंकर कुमार झा ने कहा कि सकरी-हसनपुर रेल परियोजना को पुराने रूट से पूरा कराने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष जारी रहेगा। मांग पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को पुराने रूट पर रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर हरनगर स्टेशन पर पहला धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने रूट पर करीब तीन किलोमीटर की दूरी में 90 प्रतिशत मिट्टी भराई का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही पुल-पुलिया निर्माण का काम भी काफी हद तक पूरा किया जा चुका है। ‘पुराने रूट पर काम के बावजूद 12 किमी लंबा नया रूट बनाया जा रहा’ संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि इसके बावजूद रेलवे विभाग नए रूट को करीब 12 किलोमीटर लंबा बनाकर उस पर काम शुरू करने के लिए जमीन अधिग्रहण और डीपीआर की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। समिति के सदस्यों के अनुसार, नए रूट के लिए जमीन अधिग्रहण किए जाने से किसानों की हजारों एकड़ जमीन दोबारा अधिग्रहित होगी। इससे किसानों के सामने जीवन-यापन का संकट पैदा होगा। वहीं, पुराने रूट पर पहले से हुए निर्माण कार्य का उपयोग नहीं होने से सरकारी राशि की बर्बादी होगी। सदस्यों ने नए रूट पर अतिरिक्त रूप से हजारों करोड़ रुपये खर्च होने की आशंका भी जताई। ‘पुराने रूट से काम पूरा हुआ तो कम समय में रेल परिचालन बढ़ेगा’ वक्ताओं ने कहा कि यदि पुराने रूट से ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाता है तो कम समय में रेल लाइन का काम पूरा कर रेल परिचालन को हसनपुर तक विस्तार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र और रामविलास पासवान का उत्तर बिहार के देवघर बाबा कुशेश्वरनाथधाम को रेल जंक्शन से जोड़ने का सपना भी साकार हो सकेगा। राज्यसभा सांसद ने मुद्दा उठाने का दिया आश्वासन मामले को लेकर राज्यसभा सांसद ने सक्षम प्राधिकार के समक्ष मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। धरना में उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष विमलचंद्र खां, रामकृष्ण पाठक, लोजपा अध्यक्ष गणेश पाठक, बच्चा राय, सरपंच सिकंदर पासवान, मनोज कुमार झा, संजय सिंह, भाजपा अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, रौशन कुमार राय, राजीव कुमार झा, बबलू झा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan