Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

दरभंगा में मंत्री के सामने आवास योजना को लेकर हंगामा:सहयोग शिविर में शामिल हुए रामचंद्र प्रसाद, लोगों ने कहा- योजना का लाभ नहीं मिल रहा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
दरभंगा में मंत्री के सामने आवास योजना को लेकर हंगामा:सहयोग शिविर में शामिल हुए रामचंद्र प्रसाद, लोगों ने कहा- योजना का लाभ नहीं मिल रहा
दरभंगा के हायाघाट में मंगलवार को सहयोग शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद के सामने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आवास योजना में लाभुकों के चयन में अनियमितता बरती जा रही है। जिन लोगों ने वार्ड पार्षदों को पैसे दिए, उनका नाम आवास योजना के लिए भेजा गया, जबकि गरीब और पैसे देने में असमर्थ लोगों के नाम काट दिए गए। सहयोग शिविर में मंत्री के सामने नगर पंचायत के वार्ड संख्या-13 के लोगों ने वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। स्थानीय लोगों का कहना था कि उनके मोहल्ले में सड़क, हाईमास्क लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बारिश के दौरान मोहल्ले में चार फीट तक जलजमाव हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस संबंध में करीब 10 स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर वाला लिखित आवेदन भी मंत्री को सौंपा गया। लोगों ने मामले में संज्ञान लेकर समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। लहेरियासराय में सहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-43 स्थित प्लस टू एमएल एकेडमी, लहेरियासराय में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीनियर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी और नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता समेत संबंधित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। डीएम ने शिविर में आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करते हुए उसका नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के काउंटर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने प्रतिनियुक्त चिकित्सक से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में मौजूद मरीजों और आम नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सहयोग शिविरों में अब तक 17,384 आवेदन प्राप्त, 16,012 मामलों का निबटारा डीएम ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को आवश्यक जानकारी सहज और स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने वार्ड संख्या-43 के वार्ड पार्षद से वार्ड की स्थिति और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सहयोग शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि जिले के 18 प्रखंडों में 197 पंचायत और नगर निकाय क्षेत्र में 46 वार्ड हैं। सहयोग शिविरों के माध्यम से अब तक 17,384 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 16,012 मामलों का निष्पादन जिला प्रशासन की ओर से किया जा चुका है। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों को संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। इससे शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी के साथ उनके निष्पादन की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है। सीनियर एसपी ने भी शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा, सुव्यवस्थित आवागमन और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आपदा में मृत पांच लोगों के आश्रितों को चेक गौड़ाबौराम प्रखंड के नदई पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बेला गनौनी में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान आपदा में मृत पांच व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार सिंह ने आश्रितों को चेक सौंपा। इस दौरान विधायक ने कहा कि आपदा की स्थिति में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपदा पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों को सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को भी दर्ज कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan