top
दनकौर में सवारी बनाकर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल
ग्रेटर नोएडा, 15 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने की पुलिस ने सवारी के रूप में लोगों को अपनी कार में बैठाकर रास्ते में बंधक बनाने, डराने-धमकाने और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Read full article on Aapkarajasthan