politics
दिल्ली में मतदाता सत्यापन का आज अंतिम दिन, 47.9 लाख फॉर्म अब भी जमा नहीं
दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत मतदाताओं के सत्यापन और एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की समय सीमा आज सोमवार रात 12 बजे समाप्त हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार की ओर से जारी स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कुल बांटे गए करीब 1.45 करोड़ गणना फॉर्मों में से 97.2 लाख फॉर्म का सत्यापन और डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इस तरह अब तक करीब 66.9 प्रतिशत यानी लगभग 67 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हुई है, जबकि करीब 47.9 लाख फॉर्म अभी जमा और डिजिटाइज नहीं हो पाए हैं। The post दिल्ली में मतदाता सत्यापन का आज अंतिम दिन, 47.9 लाख फॉर्म अब भी जमा नहीं appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
Read full article on टेन न्यूज हिंदी