business
दि ओरिएंटल इंश्योरेंस ने 50 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लखनऊ। दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, भारत सरकार के उपक्रम एवं साधारण बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक, अपनी स्थापना के 80 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। आगामी 12 सितंबर को कंपनी अपने 80 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस अवसर पर कंपनी के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, हजरतगंज तथा विभिन्न स्थानीय कार्यालयों की ओर से ग्राहक जागरूकता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विराम खंड-5 स्थित नंदिनी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ...
Read full article on Swatantra Prabhat