crime
दो कारों ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत:मरने वाला आष्टा का रहने वाला था; दो घायलों को 108 से सीहोर लाए गए
सीहोर जिले के इछावर में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर से बचने के प्रयास में दो मोटरसाइकिलें चपेट में आ गईं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक ऑल्टो और एक ईको कार आमने-सामने आ गई थीं। दोनों वाहनों के चालकों ने सीधी टक्कर से बचने के लिए अपने वाहन मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर रास्ते से गुजर रही दो मोटरसाइकिलों से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक का नाम सुनील परमार है। साथ ही, घायल हुए लोगों के नाम और पते की भी तस्दीक की जा रही है। रविवार शाम हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में लोग चिंतित हैं। एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग पालीवाल नर्सरी के पास हादसा हुआ है। एक स्पोर्ट मोटर सायकल पर सवार तीन लोग हाइवे रोड पर आल्टो व ओमनी वेन से टक्कर लगी। आष्टा निवासी सुनील परमार कि मौके पर मृत्यु हो गई व दो लोगो को राहुल कुशवाह संदीप परमार को सीहोर 108 से भिजवाया गया।
Read full article on Bhaskar