top
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
निगोहां, संवाददाता। निगोहां-मोहनलालगंज सीमा पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से पीजीआई ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी अमन रावत (24) के रूप में हुई है। अमन एक अपार्टमेंट में सफाईकर्मी था। उसके भाई अजय ने बताया कि अमन अपनी पत्नी संध्या और छह माह की बेटी को लेने के लिए बाइक से निगोहां के भगवानपुर स्थित ससुराल ...
Read full article on Swatantra Prabhat