Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

टूटी सड़कों पर फजीहत के बाद मंडलायुक्त सड़क पर उतरे:नगर निगम, PWD और NHAI अफसरों को 2 दिन का अल्टीमेटम; लापरवाही पर होगा एक्शन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
टूटी सड़कों पर फजीहत के बाद मंडलायुक्त सड़क पर उतरे:नगर निगम, PWD और NHAI अफसरों को 2 दिन का अल्टीमेटम; लापरवाही पर होगा एक्शन
शहर की बदहाल सड़कों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं रील्स और मीम्स से हो रही फजीहत के बाद मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन शुक्रवार को अफसरों की टीम के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। नगर निगम, PWD व NHAI के अधिकारियों को सड़कें दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया। PWD और NH खंड के मार्गों पर पैचवर्क नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता को दो दिन में पैचवर्क पूरा कर सड़कों को मोटरेबल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मंडलायुक्त ने रामादेवी से IIT मार्ग, मैनावती मार्ग, सिंहपुर-कल्याणपुर मार्ग और स्वरूप नगर-नवाबगंज मार्ग समेत शहर के प्रमुख रास्तों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति, क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों के साथ उन स्थानों को भी देखा, जहां तत्काल पैचवर्क की जरूरत है। PWD के अफसर को फटकार, 2 दिन में सड़क बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी और एनएच खंड से संबंधित मार्गों पर आवश्यक पैचवर्क नहीं होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता ए.के. जयंत को फटकार लगाई। कहा कि संबंधित मार्गों पर पैचवर्क का काम युद्धस्तर पर कराया जाए। हर हाल में दो दिन के भीतर काम पूरा कर सड़कें मोटरेबल की जाएं। मुख्य मार्गों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए। नगर निगम की सड़कों पर भी तत्काल पैचवर्क निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को भी प्रमुख सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधीन आने वाले सभी मार्गों का निरीक्षण कर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित किया जाए। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर पैचवर्क कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सिर्फ कागजों में गड्ढामुक्त सड़कें नहीं चाहिए। सड़क इस तरह दुरुस्त होनी चाहिए कि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और रास्ता पूरी तरह मोटरेबल रहे। गुणवत्ता पर भी नजर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां सड़क खराब है, वहां तत्काल काम शुरू कराया जाए। साथ ही पैचवर्क की गुणवत्ता की भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर स्थिति में रखना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई या तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम, PWD और NH खंड को अपने-अपने हिस्से की सड़कों का मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan