crime
तारानगर पुलिस ने साइबर ठगी के 67,960 रुपये रिफंड करवाए:पीड़ित युवक के खाते में वापस आई राशि, दो साल
चूरू की तारानगर पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक के 67,960 रुपए वापस उसके बैंक खाते में रिफंड करवा दिए हैं। पुलिस ने तकनीकी सहायता से यह राशि वापस दिलवाई। यह मामला वर्ष 2024 का है। तारानगर थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि भलाऊ निवासी पवन कुमार जांगिड़ ने 6 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पवन ने बताया कि एक अनजान फोन कॉल पर परिचित बनकर आए व्यक्ति के झांसे में आकर उसके बैंक खाते से 67,960 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की। कांस्टेबल मनोज पूनिया ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि का पाथ ट्रेस किया और उसे समय रहते होल्ड करवा दिया। इसके बाद, कोर्ट के आदेशानुसार होल्ड की गई पूरी राशि 67,960 रुपए पीड़ित पवन कुमार के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से वापस भेज दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित पवन कुमार ने तारानगर पुलिस थाने के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
Read full article on Bhaskar