Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

टॉप 10 के अपराधी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क:मकान के दरवाजे पर लगाई गई सील, 2016 से 2024 तक 13 गंभीर मुकदमों में है आरोपी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
टॉप 10 के अपराधी की 20 लाख की संपत्ति कुर्क:मकान के दरवाजे पर लगाई गई सील, 2016 से 2024 तक 13 गंभीर मुकदमों में है आरोपी
आजमगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने टॉप 10 के अपराधी विकास यादव की 20 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है। इस दौरान मुनादी भी कराई गई। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना देवगांव की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के न्यायालय से पारित आदेश के अनुपालन में की गई।ग्राम रणमों स्थित 148.501 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस मकान को पुलिस-प्रशासन ने अवैध रूप से अर्जित धन से निर्मित होना पाए जाने पर धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत कुर्क किया है। 13 गंभीर मुकदमों में नाम लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि विकास यादव पुत्र कमला यादव, निवासी रणमों, थाना देवगांव, आजमगढ़, थाना देवगांव का टॉपटेन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट/चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 से लेकर 2024 तक देवगांव, मेहनगर और गंभीरपुर थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए हैं। 19 अगस्त को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के न्यायालय में दायर वाद संख्या 2545/2026 में पारित आदेश के अनुपालन में कुर्की की कार्रवाई की गई। कुर्क की गई संपत्ति ग्राम रणमों में आराजी संख्या 185, रकबा 0.021 हेक्टेयर में निर्मित मकान है। मकान का कुल क्षेत्रफल 148.501 वर्गमीटर और अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय और राजस्व की टीम ने मकान के बाहर के दो दरवाजों तथा छत पर जाने वाले दरवाजे को ताले लगाकर सील कर दिया। कुर्क किए गए मकान की चाबी तहसीलदार लालगंज को सुपुर्द की गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan