Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
environment

सीवान में बच्चा दाहा नदी में डूबा, मौत:अंधविश्वास में गोताखोर ने बॉडी का पैर पकड़ घुमाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 2 views
सीवान में बच्चा दाहा नदी में डूबा, मौत:अंधविश्वास में गोताखोर ने बॉडी का पैर पकड़ घुमाया
सीवान शहर के बीचों बीच बहने वाली दाहा नदी इन दिनों बारिश और बाढ़ के पानी के कारण लबालब है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद हर दिन बड़ी संख्या में बच्चे और युवा यहां नहाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को नहाने पहुंचे दो 8 वर्षीय बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया, जबकि दूसरा पानी में समा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया मृत बच्चे की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शेख मुहल्ला निवासी वली के रूप में हुई है। बताया गया कि वली घर पर बिना बताए अपने एक अन्य साथी के साथ दाहा नदी में नहाने पहुंचा था। नहाने के दौरान दोनों अचानक डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया, जबकि वली गहरे पानी में चला गया। बचाए गए बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। मौत के बाद भी अंधविश्वास का चौंकाने वाला दृश्य करीब एक घंटे तक तलाश चलने के बाद गोताखोरों ने वली को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नदी से बच्चे को बाहर निकालने के बाद एक गोताखोर ने उसके पैर पकड़कर कुछ देर तक घुमाया। इसके बाद उसे कंधे पर लेकर आगे बढ़ा। वहां मौजूद कुछ युवकों ने बच्चे को अपने हाथ में ले लिया और फिर कुछ देर तक चकरी की तरह घुमाते रहे। इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे,लेकिन किसी ने उन्हें ऐसा करने से रोकने या तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की। यह पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकलवाकर सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर किसी अन्य डॉक्टर के पास चले गए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan