crime
तीन भैंसों की मौत, मालिक ने हाईवे पर लगाया जाम:गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने मारी टक्कर; दमोह-जबलपुर मार्ग पर डेढ़ घंटे प्रदर्शन
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के हर्रई गांव में बुधवार शाम गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर से 3 भैंसों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के विरोध में मवेशी मालिक उत्तम यादव ने बुधवार दोपहर ग्रामीणों के साथ दमोह-जबलपुर मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। घटना के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्तम यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे ट्रक ने उनकी 6 भैंसों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। यादव के मुताबिक, उन्होंने बाइक से तेंदूखेड़ा तक ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक वहां से निकल गया। इसके बाद उन्होंने तेजगढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। ट्रक मालिक के खिलाफ आवेदन दिया। यादव का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी। इसके बाद भी चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वे ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे। डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित प्रदर्शन के कारण दमोह-जबलपुर मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर तेजगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मवेशी मालिक को समझाइश दी। यादव की मांग थी कि पहले ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस की समझाइश के बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ। तीनों भैंसों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया घटना के बाद तीनों मृत भैंसों के शव सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने शवों को हटवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें दफनाया गया। तेजगढ़ थाना प्रभारी ने ट्रक चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रशासन की ओर से मवेशी मालिक को हरसंभव मदद दिलाने की बात कही गई है।
Read full article on Bhaskar