crime
टोल पर दबंगई पड़ा भारी, अतीक के बेटे के काफिले में शामिल गाड़ियों को ढूंढ रही है UP पुलिस, 2 जब्त
Atiq Ahmed Son Convoy: प्रतापगढ़ की हथिगवां थाना पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के काफिले में शामिल दो लग्जरी कारों को प्रयागराज से बरामद कर जब्त कर लिया है. अतीक के छोटे बेटे आबान के जनाजे में शामिल होने जा रहे उमर के काफिले में मौजूद समर्थकों ने हथिगवां के अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा पर जमकर दबंगई की थी. टोल कर्मियों से गाली-गलौज और उन पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास के मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अतीक के समर्थकों में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.
Read full article on News 18 Hindi