Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

'तेजस्वी यादव का मार्च पूरी तरह से फ्लॉप':संजय सरावगी बोले- नेता प्रतिपक्ष ने अपनी राजनीतिक करियर और राजद बचाओ के लिए किया मार्च

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
'तेजस्वी यादव का मार्च पूरी तरह से फ्लॉप':संजय सरावगी बोले- नेता प्रतिपक्ष ने अपनी राजनीतिक करियर और राजद बचाओ के लिए किया मार्च
दरभंगा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव का मार्च नहीं, बल्कि राजनीतिक करियर बचाओ और राजद बचाओ मार्च है। दावा किया कि मार्च पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। इममें न तो छात्रों की पर्याप्त भागीदारी दिखी और न ही आम जनत और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला। संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीतिक स्वीकार्यता लगातार घट रही है और राजभवन मार्च में भी इसकी तस्वीर साफ दिखाई दी। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में न तो बड़ी संख्या में छात्र नजर आए और न ही जनता और कार्यकर्ताओं की वैसी भागीदारी रही, जैसा राजद की ओर से दावा किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता के मुद्दे उठाने से अधिक तेजस्वी यादव की अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कवायद थी। AK-47 के कटआउट लहराकर राजद क्या संदेश देना चाहता राजभवन मार्च के दौरान सांकेतिक रूप से AK-47 का कटआउट लहराए जाने पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद के डीएनए में ही आपराधिक छवि की राजनीति रही है। बिहार में जब राजद का शासन था और जिसे लोग ‘जंगलराज’ के नाम से याद करते हैं, उस दौर में अपराध और AK-47 की चर्चा आम थी। सरावगी ने कहा कि मार्च में वास्तविक AK-47 नहीं, बल्कि उसका कटआउट था, लेकिन सवाल यह है कि सांकेतिक रूप से AK-47 लहराकर राजद आखिर क्या संदेश देना चाह रहा था। उन्होंने कहा कि राजद ने इस तरह के प्रतीक के जरिए एक बार फिर बिहार की जनता को अपने पुराने शासन की याद दिलाने का काम किया है। ‘डबल इंजन’ सरकार पर भी दिया जवाब राजद की ओर से बिहार की एनडीए सरकार को ‘डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन’ बताए जाने पर संजय सरावगी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद के शासन की सरकार ‘डिफेक्टिव इंजन’ थी, जिसे जनता ने सत्ता से हटाया है। उन्होंने कहा कि जनता ने राजद के डिफेक्टिव इंजन को नकारकर बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाई है। ‘बांकीपुर में भी जमानत जब्त हुई’ संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि राजद की स्थिति लगातार कमजोर हुई है। बांकीपुर में भी राजद की जमानत जब्त हो चुकी है, जो पार्टी की राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है। तेजस्वी यादव ने आज जो मार्च किया, वह जनता के अधिकारों के लिए राजभवन मार्च नहीं था, बल्कि अपना राजनीतिक करियर और राजद को बचाने का मार्च था। उन्होंने इसे पूरी तरह फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि बिहार की जनता राजद के पुराने शासन और उसकी राजनीति को पहले ही नकार चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद चाहे जितने भी प्रदर्शन और मार्च कर ले, जनता उसके पुराने शासन को नहीं भूली है। बिहार की जनता ने डिफेक्टिव इंजन वाली सरकार को हटाकर डबल इंजन की सरकार को चुना है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan