politics
सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी:विहिप और बजरंग दल ने जताया विरोध, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पेंड्रा में संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा। विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि 'हंसराज गोयल' नामक फेसबुक प्रोफाइल से भगवान शिव के शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं की धार्मिक मान्यताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई थी। इसके बाद, 'अरुण पन्नालाल', जिनकी पहचान क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष के रूप में हुई है, इसने पोस्ट पर हिंदू आस्था का उपहास उड़ाते हुए टिप्पणी की। जानबूझकर ठेस पहुंचाने की कोशिश संगठन ने इस कृत्य को करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने और समाज में धार्मिक वैमनस्य व तनाव उत्पन्न करने का प्रयास बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री से क्षेत्र की कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अरुण पन्नालाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग संगठन ने थाना प्रभारी पेंड्रा से मांग की है कि उक्त फेसबुक पोस्ट और टिप्पणी की त्वरित एवं विधिवत जांच की जाए। उन्होंने आरोपी हंसराज गोयल और अरुण पन्नालाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना) तथा धारा 196 (विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य या शत्रुता को बढ़ावा देना) व अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि हिंदू देवी-देवताओं एवं आस्था के प्रतीकों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट और टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस प्रशासन को साक्ष्य के रूप में सौंपे गए हैं। इस मांग को लेकर सागर पटेल (विभाग संयोजक, बजरंग दल बिलासपुर), निखिल परिहार (जिला सह मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), विनय पांडे (जिला सह संयोजक, बजरंग दल), अनुराग पांडे (जिला मंदिर एवं अर्चक पुरोहित, विश्व हिंदू परिषद), शनि पटेल (जिला सह गौरक्षा प्रमुख, बजरंग दल) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar