politics
श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के पूर्व हरिनगर स्थित भुवनेश्वर साधु ठाकुर कलाक्षेत्र में 15 अगस्त को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिक एवं समिति के अध्यक्ष रुनू सिन्हा के नेतृत्व में तथा सचिव तुषारकांति सिन्हा सहित समिति के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद राष्ट्रगान के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश की सुरक्षा में भारतीय सेना के वीर जवानों के योगदान को याद किया। ...
Read full article on Swatantra Prabhat