Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी पर जेडीयू MLC नाराज:मोतिहारी में बोले-आज की 'जेन-जी' पीढ़ी देश का भविष्य

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 4 views
शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी पर जेडीयू MLC नाराज:मोतिहारी में बोले-आज की 'जेन-जी' पीढ़ी देश का भविष्य
जेडीयू एमएलसी और अल्पसंख्यक आयोग समिति के अध्यक्ष मो. खालिद अनवर रविवार को मोतिहारी पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और अपनी ही सरकार के शिक्षा विभाग पर शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी को लेकर सवाल उठाए। खालिद अनवर ने कहा कि आज की "जेन-जी" पीढ़ी देश का भविष्य है और यह जागरूक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और नेता इस पीढ़ी की भावनाओं का दुरुपयोग करना चाहते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन खुद उसे नहीं मानते और सत्ता को एक ही परिवार तक सीमित रखना चाहते हैं। जनता ऐसी राजनीति को नहीं होने देगी सफल उन्होंने आगे कहा कि जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है और इसे सफल नहीं होने देगी। अनवर ने जोर देकर कहा, "हम लोग लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी हाल में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं मिलने देंगे।" इसके साथ ही, खालिद अनवर ने अपनी ही सरकार के शिक्षा विभाग को लेकर भी खुलकर सवाल उठाए। उन्होंने मदरसा शिक्षकों और संस्कृत शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। अनवर ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब तक शिक्षकों के वेतन भुगतान में कोई समस्या नहीं थी। लेकिन अब स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने इस देरी को लेकर चिंता जताई। वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश एमएलसी ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शिक्षा मंत्री को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद अब तक शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि शिक्षकों का वेतन रोका गया है। खालिद अनवर ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षकों के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जल्द ही वेतन भुगतान नहीं हुआ तो इस मुद्दे को और गंभीरता से उठाया जाएगा। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, खासकर तब जब उन्होंने विपक्ष के साथ-साथ अपनी ही सरकार के विभाग पर भी सवाल खड़े किए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan