Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

शिवपुरी में पुलिस-ऑटो यूनियन ने निकाली तिरंगा रैली:शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, 'हर घर तिरंगा' का दिया संदेश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
शिवपुरी में पुलिस-ऑटो यूनियन ने निकाली तिरंगा रैली:शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, 'हर घर तिरंगा' का दिया संदेश
शिवपुरी में बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पुलिस और ऑटो यूनियन ने संयुक्त रूप से तिरंगा रैली निकाली। रैली का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों तथा संस्थानों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में लगभग 50 ऑटो शामिल हुए, जिन पर तिरंगे लहरा रहे थे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों जैसे अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड और एमएम चौराहा से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शिवपुरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर तिरंगा रैलियां निकालीं। इन रैलियों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। ये सभी कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में आयोजित हुए। पुलिस ने आमजन से अभियान को सफल बनाने की अपील की। रैली में रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया, ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक सहित पुलिस स्टाफ और ऑटो यूनियन के कई सदस्य उपस्थित थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan