Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

शिवपुर में पागल सियार ने 5 मवेशियों को घायल किया:जख्मी पशुओं के लिए वैक्सीन नहीं, पशुपालक परेशान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
शिवपुर में पागल सियार ने 5 मवेशियों को घायल किया:जख्मी पशुओं के लिए वैक्सीन नहीं, पशुपालक परेशान
कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक पागल सियार ने हमला कर पांच पशुओं को जख्मी कर दिया। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। जख्मी पशुओं को एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने के लिए पशुपालक परेशान होकर भटक रहे हैं। कुटुंबा स्थित पशु अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह शिवपुर निवासी प्रसाद मेहता के घर में एक सियार घुस गया। घर का दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था। सियार ने वहां बंधी भैंस पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पशु के छटपटाने की आवाज सुनकर प्रसाद मेहता वहां पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही सियार वहां से निकलकर प्रमोद भगत के गौशाला में पहुंच गया। गौशाला में घुसने के बाद सियार ने वहां बंधी गाय और बछिया को काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने राजेंद्र भगत के एक बछड़े को भी काट लिया। प्रमोद भगत और उनकी पत्नी सियार को भगाने पहुंचे, तो उसने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। इससे मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर सियार को मार दिया। पशुपालकों ने जख्मी पशुओं का प्राथमिक उपचार कराया। फिर वे एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने के लिए कुटुंबा स्थित पशु अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां वैक्सीन नहीं मिली। ग्रामीण नीतीश श्रवण उर्फ श्यामजी पांडेय ने बताया कि पशुपालक वैक्सीन के लिए काफी परेशान हैं। आसपास कहीं भी एआरवी उपलब्ध नहीं हो रही है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कामख्या प्रसाद ने बताया कि जिले के पशु अस्पतालों में फिलहाल एंटी रैबिज वैक्सीन नहीं है। उन्होंने पशुपालकों को बाजार से वैक्सीन खरीदकर जख्मी पशुओं को लगवाने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि जख्मी पशुओं का समय पर इलाज हो सके और संक्रमण का खतरा कम हो।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan