Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

शिवपुरी में कलेक्टर जनसुनवाई, कई शिकायतें आईं:बस किराया बढ़ने की कंप्लेंट, शराब ठेका हटाने की मांग; राशन नहीं मिलने का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
शिवपुरी में कलेक्टर जनसुनवाई, कई शिकायतें आईं:बस किराया बढ़ने की कंप्लेंट, शराब ठेका हटाने की मांग; राशन नहीं मिलने का आरोप
शिवपुरी में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में लोग समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सिरसौद की छात्राओं ने बस किराया कम करने को लेकर ज्ञापन दिया। खेरपुरा के ग्रामीणों ने बस्ती से शराब ठेका हटाने की मांग की। बांसगढ़ के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल की व्यवस्था सुधारने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। सिरसौद की छात्राओं ने बताया कि वे पिछले दो साल से रोज शिवपुरी आकर लाइब्रेरी में पढ़ाई करती हैं। पहले बस में 20 रुपए किराया लगता था। पिछले पांच दिनों से बस वाले 40 रुपए मांग रहे हैं।छात्राओं ने बताया कि वे गरीब परिवारों से हैं। उनके लिए रोज 40 रुपए किराया देना मुश्किल है। उन्होंने किराया कम कराने की मांग की। आदिवासी बस्ती से शराब ठेका हटाने की मांग बैराड़ तहसील के खेरपुरा गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर से शराब ठेक हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आदिवासी बस्ती में शराब ठेका होने से आए दिन विवाद होते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शराब पीकर लोग गाली-गलौज करते हैं। महिलाओं के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसका बच्चों पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने शराब ठेका दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। स्कूल में भोजन और सुविधाओं की शिकायत करैरा तहसील के बांसगढ़ के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल की व्यवस्था को लेकर शिकायत की। उनका कहना है कि स्कूल में 200 से 300 बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन उन्हें तय मेनू के अनुसार भोजन नहीं मिलता। भोजन भी साफ जगह पर नहीं बनाया जाता। ग्रामीणों ने रसोईघर, बैठने की जगह और खेल मैदान की कमी की बात कही। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई की जांच कराने और करीब 15 साल से भोजन बना रहे समूह संचालक को हटाने की मांग की। दुकानदार पर राशन नहीं देने का आरोप वहीं चंदौरिया-रामपुर के ग्रामीणों ने सरकारी राशन की वाले पर जुलाई का राशन नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कि करीब 320 लोगों के फिंगर लगवाए गए, लेकिन राशन नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि दुकान से कम राशन दिया जाता है। तौलने वाला कांटा भी खराब है। आंगनवाड़ी के राशन को लेकर भी शिकायत की गई। ग्रामीणों ने राशन की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan