politics
'श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 30 हजार हो':वक्ता बोले- कार्य दिवस भी 5 दिन के होने चाहिए; 17 को होगी रैली
पाली में भारतीय मजदूर संघ जिला पाली की बैठक आयोजित हुई। इसमें न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपए प्रतिमाह, ESI वेतन सीमा 42 हजार रुपए, EPFO वेतन सीमा 30 हजार रुपए करने, योजना कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि, ग्रेच्युटी सीमा 40 लाख रुपए करने तथा बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा बोनस सीमा बढ़ाने, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपए प्रतिमाह महंगाई भत्ते एवं चिकित्सा सुविधा सहित लागू करने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांगों पर भी विचार-विमर्श किया गया। देशभर की गतिविधियों पर की बात बैठक में डॉ. इन्दर सुथार, जिला मंत्री, भारतीय मजदूर संघ जिला पाली, पोस्टल विभाग के जिला उपाध्यक्ष गणपत दास वैष्णव, थ्री व्हीलर ऑपरेटर संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह चारण, उपाध्यक्ष कालुराम भारद्वाज, लक्ष्मण सिंह भाटी, राजू सिंह भाटी, जुगल जोशी, कानाराम आचार्य, यासीन भाई छोटू, तेजपाल चौहान, गजेंद्र मालवीय, आशा सहयोगिनी कंचन मालवीय, नीतू माली, सुषमा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar