Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

शामली में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़:पड़ोसी पर आरोप, दहशत में स्कूल छोड़ा; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 3 views
शामली में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़:पड़ोसी पर आरोप, दहशत में स्कूल छोड़ा; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी तीन नाबालिग छात्राएं शुक्रवार को अपनी मां, चाची के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर परेशान करने, जबरन मोबाइल नंबर मांगने और दोस्ती का दबाव बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। पीड़ित छात्राओं में से एक की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक पिछले लगभग आठ दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि युवक कई बार दीवार फांदकर घर में घुसने का प्रयास कर चुका है और उसके साथ छेड़छाड़ की। वह लगातार मोबाइल नंबर मांगने और जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत पहले भी स्थानीय थाना पुलिस से की गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके घर पहुंचकर मारपीट की। पीड़ित परिवार ने बताया कि मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। छात्राओं ने बताया कि आरोपी की दहशत के कारण उन्होंने पिछले लगभग एक सप्ताह से स्कूल और कॉलेज जाना छोड़ दिया है। परिवार ने अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। न्याय की मांग को लेकर परिवार पहले थाना सदर कोतवाली और अब एसपी कार्यालय तक पहुंचा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी शिकायत पर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एडिशनल एसपी सुमित शुक्ला ने इस संबंध में कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan