Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

शामली में एडीएम ने अभ्युदय अभ्यर्थियों को किया संबोधित:प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 6 views
शामली में एडीएम ने अभ्युदय अभ्यर्थियों को किया संबोधित:प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स
शामली में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग ले रहे अभ्यर्थियों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह ने मंगलवार को मार्गदर्शन दिया। आरके इंटर कॉलेज में आयोजित इस सत्र में उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन, प्रभावी समय प्रबंधन और विषयवार रणनीति अपनाने पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सामान्य अध्ययन, समसामयिक घटनाक्रम और परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। सिंह ने प्रतिदिन पढ़ाई के साथ प्रश्नों का अभ्यास करने पर भी जोर दिया, ताकि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन बेहतर हो सके। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं एडीएम के समक्ष रखीं, जिनका उन्होंने समाधान किया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने और समय-समय पर अपनी कमियों का आकलन करते रहने को कहा। एडीएम ने सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ मेहनत करने से सफलता हासिल होने की बात कही। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है। उन्होंने अभ्यर्थियों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली रीतू रस्तोगी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल होने और बेहतर तैयारी के साथ अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan