Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

शिक्षक दिवस पर 170 से ज्यादा शिक्षकों का होगा सम्मान:3 एसआरजी और 10 एआरपी भी होंगे सम्मानित

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 6 views
शिक्षक दिवस पर 170 से ज्यादा शिक्षकों का होगा सम्मान:3 एसआरजी और 10 एआरपी भी होंगे सम्मानित
मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों के सम्मान में अलग-अलग समारोह आयोजित किए जाएंगे। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से होने वाले कार्यक्रमों में 170 से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी सेवाओं और बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। डीएवी कॉलेज में होगा बेसिक शिक्षा विभाग का समारोह बेसिक शिक्षा विभाग का मुख्य सम्मान समारोह डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य, बच्चों के एडमिशन बढ़ाने और नए तरीकों से शिक्षा को बेहतर बनाने में योगदान देने वाले 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर से तीन एसआरजी विनित कुमार, ऊषा चौहान और रश्मि मिश्रा के साथ 10 एआरपी को भी सम्मान दिया जाएगा। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षकों का सम्मान माध्यमिक शिक्षा विभाग का जिला स्तरीय सम्मान समारोह एसडी इंटर कॉलेज के सभागार में होगा। इसमें जिले के अलग-अलग माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 70 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। समारोह में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की भी जानकारी दी गई है। शिक्षकों के योगदान को मिलेगा सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। विभाग की ओर से शिक्षकों के शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के प्रवेश बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को सम्मान के लिए आधार बनाया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan