Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

शाजापुर में हाईवे से 1 दुकान हटाई:12 दुकानदारों को दी चेतावनी, 5-5 फीट तक सड़क पर कब्जा किए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
शाजापुर में हाईवे से 1 दुकान हटाई:12 दुकानदारों को दी चेतावनी, 5-5 फीट तक सड़क पर कब्जा किए
शाजापुर में शहरी हाईवे से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। अभी 1 एक गुमटी को हटवाया गया है और बाकी 12 दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। इन दुकानदारों ने सड़क पर 5-5 फीट तक जगह घेर रखी है। बुधवार को एसडीएम मनीषा वास्कले के नेतृत्व में राजस्व विभाग, यातायात पुलिस और नगरपालिका की टीम ने यह कार्रवाई की। शहरी हाईवे पर कई जगह सब्जी और फल की दुकानें सड़क किनारे लगी थीं। इससे ट्रैफिक पर असर पड़ रहा था और हादसों की आशंका बनी रहती थी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों और ठेला चलाने वालों को समझाया। उन्होंने कहा कि हाईवे पर दुकान या ठेले न लगाएं, ताकि ट्रैफिक सुचारु रहे और वाहन चालकों को दिक्कत न हो। ये जगह दुकानदारों को दी गई प्रशासन ने इन दुकानदारों के लिए वैकल्पिक जगह का इंतजाम भी किया है। एसडीएम ने उन्हें हाट मैदान और टंकी चौराहे के पास पुरानी कृषि उपज मंडी में दुकानें और ठेले लगाने को कहा है। उन्हें यहां अपना काम करने के लिए जगह दी जा रही है। एसडीएम मनीषा वास्कले ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हाईवे पर अतिक्रमण से ट्रैफिक में आ रही दिक्कतें और सुरक्षा का मुद्दा उठा था। इसके बाद राजस्व, यातायात पुलिस और नगरपालिका की टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने यह भी बताया कि हाईवे पर ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan