crime
'लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां...' बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल
Haryana Crime News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक पत्नी ने अलमारी का लॉकर तोड़कर पति की लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और उस पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं. इस जानलेवा हमले में उनका बेटा भी अपनी मां का साथ दे रहा था. पीड़ित जोगेंद्र का आरोप है कि पहली गोली पैर में लगने के बाद जब वह अपनी जान बचाने के लिए बाइक से भागा, तो आरोपियों ने पीछा कर उसके पेट में भी गोली मार दी. पुलिस ने पत्नी, बेटे और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read full article on News 18 Hindi