Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरठ में होटलों की सघन चेकिंग:लोगों के दस्तावेज खंगाले, पार्किंग की भी हुई चेकिंग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 5 views
स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरठ में होटलों की सघन चेकिंग:लोगों के दस्तावेज खंगाले, पार्किंग की भी हुई चेकिंग
मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए होटलों और अन्य ठहरने वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार शाम को एलआईयू, बीडीडीएस (BDDS), एएस चेक (AS Check) और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न होटलों में गहन जांच की। सीओ एलआईयू के निर्देश पर इन संयुक्त टीमों ने होटल के कमरों के साथ-साथ परिसर के आसपास मौजूद संदिग्ध स्थानों और वाहनों को भी खंगाला। सुरक्षा जांच में डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। पुलिस टीमों ने होटलों में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाई और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया। होटल प्रबंधन से भी ठहरे हुए लोगों से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त, होटल परिसर और पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों, होटलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमें लगातार चेकिंग और निगरानी कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा। संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ होटलों और अन्य महत्वपूर्ण परिसरों में भी समय-समय पर चेकिंग की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan