Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में आगरा देश में चौथे नंबर पर:लगातार गिर रही आगरा की स्थिति, इससे पहले तीसरे नंबर पर था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 7, 2026 👁 1 views
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में आगरा देश में चौथे नंबर पर:लगातार गिर रही आगरा की स्थिति, इससे पहले तीसरे नंबर पर था
हवाओं को साफ करने से जुड़ी पहल को अपनाने में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में आगरा देश में चौथे नंबर पर है। वहीं, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर शीर्ष पर जगह बनाई है। दूसरे पर इंदौर और तीसरे पर जबलपुर रहा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में आगरा की स्थिति लगातार गिर रही है। वर्ष 2025-2024 में आगरा देश में तीसरे और 2023 में दूसरे नंबर पर रहा था। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने स्वच्छ वायु दिवस के मौके पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की एक रैंकिंग जारी की। देश के 130 शहरों में वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर उठाए गए कदमों और पिछले सालों में आए सुधार को लेकर रैंकिंग जारी की है। एनसीएपी में शामिल 130 शहरों का जिन मानकों के आधार पर ये रैंकिंग तैयार की गई, उनमें कचरे को जलने से रोकना, सड़कों से उठने वाली धूल को कम करना, निर्माण कार्य से उठने वाली धूल और कचरे का प्रबंधन, वाहन प्रदूषण में कमी के उपाय, उद्योग से उठने वाले प्रदूषण पर रोकथाम व पीएम-10 के मानकों में बदलाव जैसे बिंदु शामिल किए गए थे। टाप-10 रैंकिंग में 15 शहरों ने बनाई जगह (10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर)
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan