Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

साधु बनकर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार:निगौरा स्टेशन पर RPF ने 15.540 किलो गांजा जब्त किया, पोटली में छिपाकर ले जा रहे थे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 1 views
साधु बनकर गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार:निगौरा स्टेशन पर RPF ने 15.540 किलो गांजा जब्त किया, पोटली में छिपाकर ले जा रहे थे
बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत निगौरा रेलवे स्टेशन पर साधु के भेष में गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15.540 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 7.77 लाख रुपए बताई गई है। आरपीएफ की टास्क टीम बीती रात करीब 1:15 बजे निगौरा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध लोगों और सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान साधु के भेष में घूम रहे दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के बाद उनकी कपड़ों की पोटलियों की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा मिला। पोटली में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के हंसा नाथ (40) और मनता नाथ उर्फ लंबू (39) के रूप में हुई है। हंसा नाथ के पास से 7.280 किलो और मनता नाथ के पास से 8.260 किलो गांजा बरामद किया गया। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों और जब्त गांजे को जैतहरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 8 महीने में 550 किलो गांजा जब्त अधिकारिक जानकारी के अनुसार बिलासपुर मंडल आरपीएफ ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 8 महीने में करीब 550 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक रेलवे परिसर और ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan