crime
सिद्धार्थनगर में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, घेराबंदी कर दबोचा; 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
सिद्धार्थनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस सेल और भवानीगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बिथरिया तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद आरिफ गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस और एसओजी की टीमें लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थीं। कुछ दिन पहले पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील भी की थी। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने और नियमानुसार इनाम देने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरिफ बिथरिया तिराहे के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर एसओजी, सर्विलांस सेल और भवानीगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन चारों ओर से घिरा होने के कारण वह बच नहीं सका। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
Read full article on Bhaskar