Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सेंट्रल जोन में पुलिस का चेकिंग अभियान:नशीली गोलियां, अवैध शराब बरामद; ब्लैक फिल्म और नशे में ड्राइविंग पर भी शिकंजा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 5 views
सेंट्रल जोन में पुलिस का चेकिंग अभियान:नशीली गोलियां, अवैध शराब बरामद; ब्लैक फिल्म और नशे में ड्राइविंग पर भी शिकंजा
रायपुर पुलिस के सेंट्रल जोन में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त के दौरान नशीली गोलियां, अवैध शराब और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसा। नाइट्राजेपाम की 157 गोलियां मिलीं गोलबाजार थाना पुलिस ने बाँस टाल शीतला मंदिर के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। इनकी पहचान अनुराग साहू (21), पिता भुरलाल साहू और सोमेश साहू (24), पिता स्व. विनोद कुमार साहू, दोनों निवासी टिकरापारा क्षेत्र के रूप में हुई है। तलाशी में उनके कब्जे से नाइट्राजेपाम की 157 टैबलेट (16 पत्तियां) बरामद हुईं। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। होटल के बाहर अवैध शराब बेचते युवक पकड़ा मौदहापारा थाना पुलिस ने होटल आदित्य के सामने बार से अवैध रूप से शराब निकालकर बिक्री करने के आरोप में अमित सिंह (27), पिता जयप्रकाश अग्निहोत्री, निवासी ग्राम जमनी, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश), को पकड़ा। उसके पास से 9 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें मिलीं। इनमें 6 रॉयल स्टैग, 2 आरसी, 2 मैजिक मोमेंट और 2 ब्लेंडर्स प्राइड की बोतल शामिल हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 10,880 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शराब के नशे में ड्राइविंग पर भी कार्रवाई इसी दौरान होटल आदित्य के पास वाहन चेकिंग में CG04 HD 8000 के चालक के खिलाफ शराब के नशे में वाहन चलाने के मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया। छीना-झपटी के मामले में संदिग्ध युवक पकड़ा गंज थाना पुलिस ने छीना-झपटी की घटनाओं के संबंध में संदिग्ध तबरेज बेक (18), पिता अल्ताफ बेक, निवासी टाटीबंध, रोटरी नगर मस्जिद के पास, थाना आमानाका, रायपुर को पकड़ा। उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त सूजल बाला उर्फ समय (24), पिता सुब्रत बाला, निवासी पार्षद कार्यालय के सामने, साईं समिति चौक, लालपुर, थाना टिकरापारा, रायपुर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की भी जांच बैजनाथपारा क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच की। नियमों के विपरीत पाए गए वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी सघन जांच की गई। अफसरों के मार्गदर्शन में चला अभियान पूरी कार्रवाई DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडिशनल DCP विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा ACP कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में मौदहापारा थाना प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह, गोलबाजार थाना उप निरीक्षक पुने सिंह जुर्री, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुनील कुजूर, प्रधान आरक्षक प्रदीप राय, आरक्षक पवन वर्मा, संदीप तिवारी और विनय पांडेय सहित संबंधित थाना स्टाफ की भूमिका रही। पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल जोन में रात्रि गश्त और चेकिंग को लगातार प्रभावी बनाया जा रहा है। नशीले पदार्थों, अवैध शराब, छीना-झपटी जैसी घटनाओं से जुड़े संदिग्धों, संदिग्ध गतिविधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि रात्रि गश्त का उद्देश्य अपराध की रोकथाम के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan