crime
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:लखनऊ में वाहन की टक्कर से पोल से टकराई बाइक; करवाचौथ मनाने जा रहे थे
लखनऊ में करवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे बाइक सवार अमरजीत यादव (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। गोपरामऊ और बीघापुर गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक घिसटते हुए बिजली के पोल से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना माल थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… ट्रक के इंजन के मैकेनिक थे पुलिस के मुताबिक, दुबग्गा क्षेत्र के कटौली निवासी अमरजीत ट्रक के इंजन के मैकेनिक थे। उनके छोटे भाई अभय ने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे अमरजीत माल क्षेत्र के नारायनपुर गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। हेलमेट न पहने होने की वजह से सिर में चोट लगी हादसे में अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के समय अमरजीत ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लग गई। उनके परिवार में पत्नी सोनिका और पांच साल का बेटा है।
Read full article on Bhaskar