Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सर्वसम्मति से धर्मबीर भांगरौला वरिष्ठ उप महापौर एवं अनूप सिंह भांभू उप महापौर निर्वाचित

📰 Ajey Bharat 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
सर्वसम्मति से धर्मबीर भांगरौला वरिष्ठ उप महापौर एवं अनूप सिंह भांभू उप महापौर निर्वाचित
सर्वसम्मति से धर्मबीर भांगरौला वरिष्ठ उप महापौर एवं अनूप सिंह भांभू उप महापौर निर्वाचित गुरुग्राम, 14 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम के वरिष्ठ उप महापौर एवं उप महापौर के चुनाव आज सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के लिए हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने पर्यवेक्षक तथा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला एवं भाजपा गुरुग्राम के जिला प्रभारी संदीप जोशी ने सह-पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहकर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई। चुनाव में वार्ड नंबर 28 से पार्षद एवं भाजपा गुरुग्राम एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भांगरौला को सर्वसम्मति से वरिष्ठ उप महापौर तथा वार्ड नंबर 25 से पार्षद अनूप सिंह भांभू को सर्वसम्मति से उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर पर्यवेक्षक महिपाल ढांढा, सह-पर्यवेक्षक वेद फुल्ला एवं संदीप जोशी, भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उप महापौर धर्मबीर भांगरौला एवं उप महापौर अनूप सिंह भांभू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में पधारे कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि दोनों महत्वपूर्ण पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन होना भाजपा संगठन की एकजुटता, अनुशासन, आपसी समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए गुरुग्राम के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा का अवसर प्रदान कर रहा है। पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी मेहनत, समर्पण एवं क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी देकर जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी पद केवल राजनीतिक पद नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है। भाजपा का मूल मंत्र अंत्योदय है और संगठन का प्रयास है कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि धर्मबीर भांगरौला लंबे समय से भाजपा संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा गुरुग्राम एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ उप महापौर के रूप में मिली नई जिम्मेदारी के माध्यम से उन्हें गुरुग्राम की जनता की सेवा करने का एक और महत्वपूर्ण अवसर मिला है। इसी प्रकार अनूप सिंह भांभू को उप महापौर निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता से निरंतर जुड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें मिली नई जिम्मेदारी से नगर निगम के कामकाज में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच संवाद को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि गुरुग्राम तेजी से विकसित हो रहा देश का महत्वपूर्ण आर्थिक एवं औद्योगिक शहर है। बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे शहरी विस्तार के साथ शहर में बेहतर नागरिक सुविधाओं का विकास भी आवश्यक है। सड़क, स्वच्छता, सीवरेज, जल निकासी, पेयजल, पार्क, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित वरिष्ठ उप महापौर एवं उप महापौर नगर निगम की महापौर, सभी पार्षदों तथा अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए गुरुग्राम के विकास कार्यों को गति देंगे और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित हरियाणा के विजन को आगे बढ़ाने में गुरुग्राम की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ जनता के बीच रहकर सेवा और विकास के कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहा है। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि आज का सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन यह दर्शाता है कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत तालमेल एवं एकजुटता है। संगठन का उद्देश्य सत्ता का उपयोग व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए करना है। अंत में भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने नवनिर्वाचित वरिष्ठ उप महापौर धर्मबीर भांगरौला एवं उप महापौर अनूप सिंह भांभू को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को सेवा भाव के साथ निभाएंगे और गुरुग्राम के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को नई गति प्रदान करेंगे।
Read full article on Ajey Bharat

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan