business
सूरत : मानदरवाजा टेनमेंट के 1,312 फ्लैटधारकों को मिलेगा नया घर, पाल में 142.99 मीटर ऊंची आइकॉनिक टॉल बिल्डिंग को मंजूरी
सूरत। सूरत शहर के विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को राज्य सरकार स्तर पर मंजूरी मिली है। लिंबायत जोन के आंजना क्षेत्र स्थित मानदरवाजा टेनमेंट के PPP मॉडल पर पुनर्विकास का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, पाल क्षेत्र में 142.99 मीटर ऊंची कमर्शियल आइकॉनिक टॉल बिल्डिंग के निर्माण को राज्य सरकार की स्पेशल टेक्निकल कमेटी (STC) ने मंजूरी प्रदान की है। लिंबायत जोन में F.T.P. स्कीम नंबर-7 (आंजना), F. प्लॉट नंबर-188 स्थित मानदरवाजा टेनमेंट को राज्य सरकार की पब्लिक हाउसिंग रीडेवलपमेंट स्कीम-2016 के तहत PPP मॉडल पर पुनर्विकास के लिए मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से मानदरवाजा ...
Read full article on Loktej