top
सूरत : मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट-4 के हमाल हड़ताल पर
सूरत। मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट-4 में मजदूरी दरों में वृद्धि की मांग को लेकर पार्सल ढुलाई करने वाले हमालों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मजदूरों ने पार्सल ढुलाई शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है। सूरत जिला टेक्सटाइल मार्केटिंग ट्रांसपोर्ट लेबर यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा और प्रवक्ता शान खान के अनुसार, मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट-4 शुरू होने के बाद पिछले 6-7 वर्षों से पार्सल ढुलाई शुल्क में कोई वृद्धि नहीं हुई है। यूनियन का कहना है कि इस अवधि में महंगाई बढ़ने के कारण वर्तमान मजदूरी दरों पर काम करना मजदूरों के लिए मुश्किल हो रहा ...
Read full article on Loktej