education
सरकारी स्कूल में छात्र निर्माणाधीन भवन में काम करते दिखे:धार में प्राचार्य ने शिक्षकों को नोटिस दिया, बच्चों से लोडिंग में से सामान उतरवाया
धार जिले के सरदारपुर में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के छात्रों का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ छात्र निर्माणाधीन स्कूल भवन में काम करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोडिंग वाहन से सामान उतारते दिखे छात्र वीडियो में छात्र एक लोडिंग वाहन से सामान उतारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे सामान को निर्माणाधीन भवन की ऊपरी मंजिल तक पहुंचाते भी दिखाई दे रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय फिलहाल खेल परिसर मैदान में बने उत्कृष्ट छात्रावास भवन से संचालित हो रहा है। स्कूल का नया भवन पुरानी इमारत की जगह पर करीब 300 मीटर दूर बनाया जा रहा है। स्कूल से जुड़ा सामान निर्माणाधीन भवन पर पहुंचने के दौरान यह वीडियो सामने आया। पढ़ाई के समय निर्माण स्थल पर क्यों पहुंचे छात्र? वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि पढ़ाई के समय छात्रों को निर्माणाधीन भवन तक किसके कहने पर ले जाया गया। निर्माण स्थल पर छात्रों की मौजूदगी और वहां उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर से बाहर निर्माणाधीन जगह पर छात्रों की मौजूदगी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात के बीच यह मामला चर्चा में है। प्राचार्य ने शिक्षकों को जारी किया नोटिस स्कूल के प्राचार्य जब्बर सिंह पटेल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। जिन शिक्षकों को इस संबंध में जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संबंधित छात्रों के अभिभावकों से भी बात की गई है।
Read full article on Bhaskar